फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी के शूटर पर जमीन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अधिवक्ता रमेश तिवारी ने असलहे के बल पर जमीन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे उनके द्वारा कराई गई एग्रीमेंट की जमीन पर माफिया स्वर्गीय मुन्ना बजरंगी के शूटर विपिन सिंह उर्फ शैलेंद्र और उसके 10-12 साथियों ने असलहे के बल पर कब्जा करने के प्रयास किया। मामले में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस इसे भूमि विवाद बता रही है, मामले में किसी माफिया के शूटर के मौके पर पहुंचने के आरोप को बेबुनियाद बता रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रमेश तिवारी उर्फ सिप्पू तिवारी का कहना है कि उन्होंने अयोध्या की रानोपाली चौकी अंतर्गत साकेतपुरी कॉलोनी में एक भूमि का एग्रीमेंट कराया था। बाद में भूमि मालिक द्वारा बैनामा न करने पर इसका सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर किया था, जो विचाराधीन है।
आरोप है कि शनिवार दोपहर 12 बजे मुन्ना बजरंगी का शूटर विपिन सिंह उर्फ शैलेंद्र निवासी जयसिंहपुर सुल्तानपुर अपने साथियों के साथ जमीन पर पहुंचा और कब्जा करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस को सूचना देने पर वह सभी उन्हें धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया कि इस जमीन का एग्रीमेंट उनके नाम है और उक्त जमीन पर रमेश तिवारी कब्जा करने के प्रयास में हैं। इसकी तहरीर थाने पर दी गई है।
इस बारे में सीओ अयोध्या राजेश राय का कहना है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। मौके पर किसी बड़े अपराधी या शूटर के आने की बात संदिग्ध है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्ष की बात सुनकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें