फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में कमजोर था तो नर्सरी के बच्चे को पीटा, जख्मी

Sat, 03 Sep 2016 10:09 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पिटाई के बाद चोट को दिखाता नर्सरी का छात्र ऋषभ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल्कीपुर क्षेत्र के भदोखरा स्थित एक निजी विद्यालय की शिक्षिका द्वारा नर्सरी के बच्चे को पीट देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर था इसी से शिक्षिका ने पीट दिया। बच्चे के पिता ने इनायतनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया लेकिन जांच की बात कहकर रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। 
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के पिता धर्मेंद्र कुमार निवासी मदारिया ने बताया कि उनका चार वर्ष का पुत्र ऋषभ भदोखरा स्थित श्रीचंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज में नर्सरी में पढ़ता है। एक सितंबर को विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका ने बच्चे को महज इस लिए बुरी तरह पीट दिया कि वह पढ़ने में कमजोर है।

पिता ने बताया कि पिटाई से बच्चे के दोनों हाथों व पीठ पर चोटें आई है। उसके शरीर पर पिटाई के निशान भी पड़ गए हैं। जिससे बच्चा सदमे में है। पिता ने बताया कि उसी दिन उन्होंने विद्यालय प्रबंधक गोपाल गुप्ता से शिकायत की तो उन्‍होंने गाली देकर भगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पिता ने थाने में शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। एसआ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, बच्चे का मेडिकल कराया गया है। प्रकरण की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि शिकायत पर शिक्षिका को तलब कर पूछा गया तो उसने पिटाई से इंकार किया। फिर उसे सख्त हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें