फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को दस साल की सजा

Tue, 08 Dec 2015 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला जज सप्तम व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग बालिका के अपहरण व पाक्सो एक्ट में दोषी पाए जाने पर एक व्यक्ति को दस साल की सजा और नौ हजार रुपये का जुर्माना किया है। घटना जिले के खंडासा क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन

 
एडीजीसी लव सिंह के मुताबिक गांव की रहने वाली एक बालिका को गांव  का ही राम सागर भगाकर अंबाला ले गया। उसके बाद गुजरात के सूरत जिले में गया। इस दौरान उसने बालिका के साथ बलात्कार किया।

छानबीन के बाद पुलिस ने गुजरात से आरोपी को पकड़ा। इसकी रिपोर्ट बालिका के पिता ने नामजद लिखाई थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने राम सागर को दोषी पाते हुृए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें