फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हरकत देख ग्रामीणों ने घेरा घर, सिपाही फरार

Tue, 04 Aug 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि एक किशोरी पुलिस के हाथ लग गई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी को तारुन थाना क्षेत्र के अगवा किया गया है। जानकारी पर पटरंगा पुलिस ने किशोरी को तारुन पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि तारुन पुलिस का कहना है कि अगवा किशोरी ऊंचगांव के पास मिली है। उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।

बताया गया कि 9 जुलाई को तारुन थाना क्षेत्र निवासी कक्षा सात की एक 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।

खोजबीन के बाद परिवारीजनों की शिकायत पर तारुन थाना पुलिस ने 12 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ भगा ले जाने तथा पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

तभी से अगवा किशोरी की तलाश कराई जा रही थी। पटरंगा थाने के दफियापुर गांव निवासियों का आरोप है कि थाने के सिपाही की मिलीभगत से अगवा किशोरी को गांव निवासी अनंतराम प्रजापति के घर में छिपा कर रखा गया था।

थाने का सिपाही रोज रात अनंतराम के घर आकर रुकता था। इस बाबत पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव का कहना है कि उनको किसी सिपाही के बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


बरामद किशोरी को तारुन पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं तारुन थानाध्यक्ष केके गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र से अगवा किशोरी को ऊंचगांव के पास से बरामद कर लिया गया।

उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर एसएसपी उमेश कुमार का कहना है कि अगवा किशोरी को छिपाकर रखे जाने के मामले में सिपाही की भूमिका की जांच सीओ रुदौली को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें