फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती करने वाले दो बाइकर्स गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
थाने में खड़े पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनायतनगर पुलिस ने 48 घंटे पूर्व हुई छिनैती की वारदात का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके द्वारा छीनी गई सोने की चेन व मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। पुलिस को यह सफलता पीड़ित द्वारा बताए गए बदमाशों के बाइक नंबर से मिली।
विज्ञापन


बुधवार को इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मसेढ़ा अंजरौली निवासी संजीव कुमार सिंह अपनी मां सत्यभामा के साथ बाइक से अपने ननिहाल थाना महराजगंज के ग्राम महराजीपुर जा रहे थे। जब वह कुचेरा-शाहगंज मार्ग पर हल्लेद्वारिकापुर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने संजीव की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और उसके मां के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र खींच लिया।

जाते-जाते बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी और शाहगंज बाजार की तरफ  भाग निकले। संजीव ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था और घटनास्थल से ही 100 नंबर पर फोन कर सूचना दे दी थी। इस पर इनायतनगर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और आरटीओ दफ्तर से बताए गए नंबर व सीरीज की सूची निकलवार कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को सेवरा मोड़ पर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। जिनका नाम चंदन सिंह निवासी कुरावन, थाना खंडासा व कीर्तिवर्धन सिंह निवासी कुचेरा है। चंदन जिलाबदर है। पूछताछ में दोनों ने छिनैती की घटना कबूल की। पुलिस ने इन बदमाशों से लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। शुक्रवार को गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें