फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने देखा असलहाधारी संदिग्ध ! हाई अलर्ट

Tue, 10 Jan 2017 11:27 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में मंगलवार को छात्र से रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कक्षा नौ में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा रेलवे स्टेशन पर सफेद कपड़े में स्वचालित हथियारों से लैस एक संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने की सूचना देने के बाद जुड़वा शहर में हाई अलर्ट घोषित    हो गया। जिला प्रशासन, रेलवे पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन समेत शहर के संवेदनशील इलाकों को खंगाल डाला।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर किशोर को लेकर संदिग्ध की तलाश दोपहर तक होती रही। यात्रियों व उनके सामानों की तलाशी के साथ सोमवार  शाम पांच बजे से 16 घंटे तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। सुराग नहीं मिला तो इंटेलीजेंस के सीओ छात्र को लेकर किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ  कर रहे हैं। 

गोंडा के थाना तरबगंज अंतर्गत एक गांव का रहने वाला छात्र नगर के साहबगंज मोहल्ले में एक डॉक्टर के यहां बतौर किरायेदार रहकर कक्षा नौ में पढ़ता है। मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब उसने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


बताया कि सोमवार की शाम पांच-साढ़े पांच बजे के करीब उसने रेलवे स्टेशन पर आयी डाउन किसान एक्सप्रेस से उतरते एक संदिग्ध युवक को देखा था। युवक वॉकी-टॉकी, स्वचालित हथियारों और पिस्टल से लैस था। सफेद शर्ट-पैंट, काला जूता पहने ट्रेन से नीचे उतरा। सीसीटीवी लगा जानकर वह वापस ट्रेन पर सवार हो गया। ट्रेन से अयोध्या की ओर चला गया। 

इस सूचना के बाद अचानक भारी फोर्स के साथ तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रेलवे जंक्शन फैजाबाद आ धमके। सबसे पहले एसएसपी अनंतदेव पहुंचे और सभी पुलिस अफसरों व फोर्स को कॉल किया। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, सीओ सिटी विक्रांतवीर, प्रभारी डिप्टी एसपी एलआईयू, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बलों ने किशोर के साथ स्टेशन की सघन तलाशी ली। जीआरपी में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। कहीं कोई छात्र के बताए मुताबिक सफेदपोश नजर नहीं आया। बाद में इंटेलीजेंस इकाई के प्रभारी सीओ बालमुकुंद तिवारी उसे लेकर अपने साथ चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें