शादी का झांसा देकर लखनऊ निवासी युवती का शारीरिक शोषण करना युवक को मंहगा पड़ गया। पीड़ित युवती ने आरजेबी थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखनऊ के बालागंज क्षेत्र निवासी युवती का कहना है कि दीपक यादव ने उसे शादी का झांसा दे अपने जाल में फंसाकर इधर-उधर घुमाता रहा। शारीरिक शोषण भी करता रहा। युवती का आरोप है कि उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक आनाकानी करने लगा और शादी से इंकार कर दिया। रविवार को थाना रामजन्मभूमि के प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर दीपक के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।