फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी के शिकंजे से बच कर भागा किशोर

Thu, 05 Jan 2017 10:20 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इनायतनगर थाना के शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मुकीमपुर मजरे लोनियन पुरवा में झाड़-फूंक के सिलसिले में किशोर को फंसाने का मामला सामने आया है। किसी तरह मौलवी के शिकंजे से भागे किशोर व उसके परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच व मौलवी की तलाश कर रही है। साथ ही मौलवी तक किशोर को ले जाने वाले आरोपी परिवार से भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम मुकीमपुर मजरे लोनियन पुरवा निवासी गंगाराम चौहान ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रामनाथ के परिवार ने बुधवार शाम एक मौलवी से झाड़-फूंक करवाकर उसके 12 वर्षीय पुत्र शंकर पर शैतानी हरकत करवाई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गांव में एक व्यक्ति के यहां बारात आई थी, जिसमें एक मौलवी आया था।

रामनाथ का पुत्र जितेन्द्र बीमार था जिसके लिए वह मौलवी के पास गया। मौलवी ने कहा कि यह ठीक हो जाएगा लेकिन जो लड़का उल्टा पैदा हुआ हो उसी से झाड़-फूंक करवाई जाएगी। जितेन्द्र के परिवार वालेे गंगाराम के पुत्र शंकर को बुलाकर मौलवी के पास ले गए और कहा कि यह उल्टा पैदा हुआ है।
विज्ञापन


मौलवी ने लड़के के शरीर पर सेंट लगाया और उसको लिटाकर चद्दर डाल दी। किशोर को शक हुआ कि उसकी जान खतरे में है और वह मौका देखते ही भाग निकला। इसी बात को लेकर गंगाराम ने रामनाथ चौहान व उनके परिवार पर अपने बेटे पर मौलवी से शैतानी हरकत करवाने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें