फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष बने पूराकलंदर थाना प्रभारी

Thu, 29 Oct 2015 10:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में तैनात सुभाषचंद्र सरोज को एसएसपी ने पूराकलंदर थाने का नया कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया है। आदेश के अनुपालन में सरोज ने बुधवार रात ही थाने पहुंच कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि बाकी खाली पदों पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


आईपीएस के बुजुर्ग पिता से अभद्रता के आरोप में एसएसपी ने बुधवार को मौका-मुआयना के बाद पूराकलंदर थानाध्यक्ष दीपन यादव, हलका प्रभारी दरोगा रामउग्र कुशवाहा को निलंबित कर दिया था।

वहीं हमराही सिपाहियों भीमबली, जितेंद्र, लौटूराम, राय साहब यादव व इश्तियाक अहमद को लाइन हाजिर कर दिया था।

हालांकि तत्काल थाना प्रभारी के रूप में किसी की तैनाती की सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन देर रात एसएसपी ने पुलिस लाइंस में तैनात सुभाषचंद्र को पूराकलंदर का कार्यवाहक थाना प्रभारी नियुक्त कर तत्काल पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें