फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसे दिनेश की वापसी की जगी आस

Mon, 22 Feb 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में फंसे अयोध्या के दिनेश शर्मा की घर वापसी के लिए विदेश मंत्रालय ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के निजी सहायक गजेंद्र सिंह ने सोमवार शाम दिनेश के पिता छंगू प्रसाद से फोन पर बात कर उनके पुत्र की जल्द ही भारत वापसी का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने छह फरवरी को ‘...उनका पैसा दै दौ, नाही तो हम मर जाबै’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सऊदी में फंसे युवक व उसके परिवारीजनों का दर्द उजागर किया था। इसके बाद दिनेश के परिवारीजनों ने सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की थी, जिस पर सांसद ने अखबार की कटिंग के साथ विदेश मंत्रालय तक उनकी बात पहुंचाई थी।

सोमवार शाम दिनेश के पिता छंगू प्रसाद को विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के निजी सहायक गजेंद्र सिंह का फोन आया। छंगू बताते हैं कि गजेंद्र सिंह ने फोन पर उनसे कहा कि, आपके बेटे की वापसी के लिए पूरा विदेश मंत्रालय लग गया है और जल्द ही हम उसे वापस ले आएंगे।
विज्ञापन


उसे सकुशल वापस लाने के लिए हम सऊदी अरब की पुलिस से भी मदद लेंगे। सऊदी अरब के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, शीघ्र ही दिनेश वतन लौट आएगा। दो माह से दिनेश के घर वापस आने की राह देख रहे परिवारीजनों ने विदेश मंत्रालय से फोन आने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें