फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की हत्या व लूट का मुख्य आरोपी गुजरात में

Wed, 10 Feb 2016 12:10 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर तीन माह पूर्व रुदौली के आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गुजरात में है। पुलिस को उसकी लोकेशन मिल चुकी है। अब घेराबंदी शुरू हो गई है। पुलिस को अब तक की जांच में लुटेरों के नाम भी पता चल गए हैं, लेकिन लुटेरों की पहचान को गोपनीय रखा जा रहा है।
विज्ञापन


बीती 17 नवंबर 2015 को रुदौली निवासी आभूषण व्यवसायी कैलाश चंद मवई चौराहा स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर वापस जा रहे थे। पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली के पास बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी के हाथों से रुपये व आभूषण से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी और बैग छीनकर फरार हो गए। व्यापारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पुलिस की मानें तो लुटेरे फैजाबाद और अंबेडकरनगर जिले से जुडे़ हैं, जो पेशेवर अपराधी बताए जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस को अब तक की जांच में लुटेरों के नाम भी पता चल गए हैं, लेकिन लुटेरों की पहचान को गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो लुटेरों में एक को पुलिस ने तोड़ लिया है, जिसने साथी लुटेरों की कुंडली खोल दी है। हालांकि तमाम दबिश के बाद भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।

वहीं मुख्य आरोपी प्रदेश से बाहर गुजरात में होना बताया जाता है। इसकी पुष्टि खुद थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार यादव करते हुए बताते हैं कि बदमाशों का नाम व पता सब मिल चुका है। कुछ लोग लूट करके गुजरात चले गये हैं। जो यहां पर हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें