फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामा, मारपीट

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा तहसीनपुर से गुजर रहे भाकियू के राष्ट्रीय नेताओं से टोल टैक्स मांगने पर विवाद हुआ। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उपद्रव किया और मारपीट हुई। आधे घंटे तक की अफरातफरी के माहौल में टोल फ्री रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत, उपाध्यक्ष दिवान चंद, महासचिव राज्यपाल शर्मा अंबेडकरनगर जा रहे थे। अरकुना चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद नेताओं के वाहन तहसीनपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया।

खबर कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो सैकड़ों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गये। टोल कर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़ शुरू हो गया। आधे घंटे तक अफरातफरी के बीच टोल फ्री चलता रहा। जब पुलिस बल पहुंचा तो यूनियन के कार्यकर्ता इधर-उधर बिखर गये।
विज्ञापन


टोल प्रबंधक सर्वेश शर्मा ने बताया कि भाकियू के नेताओं ने टोल टैक्स देने से इन्कार किया और उपद्रव करते हुए टोल पर तोड़फोड़ किया। पुलिस को नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तहरीर दी गयी है।

थाना रौनाही के एसएसआई ओपी यादव ने बताया कि एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। वहीं भाकियू सोहावल इकाई के मीडिया प्रभारी फरीद अहमद का कहना है कि संगठन के राष्ट्रीय नेता नरेश टिकैत सहित कई नेता टोल से जा रहे थे।
विज्ञापन


टोल कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया तो कार्यकर्त्ता भड़क गए, कोई मारपीट नहीं हुई, न ही टोल को कोई नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें