फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर नर्स के कमरे से चार लाख की चोरी

Sun, 24 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
40 चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के परिसर स्थित आवासीय कालोनी में रह रही पूर्व स्टाफ  नर्स के कमरे का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी, जेवरात समेत चार लाख का सामान उड़ा दिया।  
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी कमलेश सिंह दस माह पूर्व सीएचसी में स्टाफ  नर्स के पद से रिटायर हो चुकी हैं। वह सीएचसी आवासीय कालोनी में दूसरी मंजिल पर आवंटित कमरे में ही रह रही हैं। पीड़ित कमलेश का कहना है की शनिवार सुबह दस बजे वे अपने कमरे में ताला बंद करके बाजार स्थित क्लीनिक में प्रैक्टिस करने चली गई। शाम को जब लौटकर आई तो कमरे का ताला टूटा मिला।

आलमारी की चाभी कमरे में मेज पर रह गई थी, जिससे चोरों ने चाभी से आलमारी खोलकर एक लाख पचास हजार की नकदी, सोने की चार चूड़ी, दो जोड़ी पायल, चार अंगूठी, सोने का मांग टीका, दो कान की बाली, एक जोड़ी सोने का झाला, सोने की कील और  मिटटी का गुल्लक भी उठा ले गए जिसमें करीब छह हजार की रेजगारी थी।
विज्ञापन


सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. फिरोज अहमद ने बताया कि रिटायर स्टाफ  नर्स कमलेश सिंह को कमरा खाली करने के लिए शनिवार को ही नोटिस दी गई है। उसी दिन चोरी होना समझ से परे है। प्रभारी कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव का कहना है कि  तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें