फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों में संघर्ष, सिपाही निलंबित

Tue, 01 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप पर्व पर छापेमारी करने गई पुलिस से ग्रामीणों का संघर्ष हो गया। यह संघर्ष पुलिस की ओर से एक युवक के बीचबचाव को आई उसकी मां की पिटाई के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़कने के बाद हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया और चीता मोबाइल दस्ते की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


प्रकरण की शिकायत पर एसएसपी ने एक सिपाही को निलंबित किया है। कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया मोहल्ले में दीपावली की शाम मोहल्ले के युवक बैठकर कैरम खेल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि रेतिया में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैरम खेल रहे युवक रेतिया निवासी बेचन निषाद की पिटाई कर दी।

हल्ला-गुहार पर उसकी मां सीता बीचबचाव करने आई तो पुलिस ने उसको भी पीटा। मामले को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और मौके पर गई पुलिस को दौड़ा लिया। भीड़ ने पुलिस कर्मियों को कुछ दूर तक दौड़ाया तो हड़बड़ाये पुलिसकर्मी की सरकारी बाइक लड़खड़ाकर गिर गई। हालांकि पुलिस कर्मी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


गुस्साये लोगों ने चीता मोबाइल दस्ते की बाइक पर अपना गुस्सा उतारा और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस कर्मी भागकर कैंट थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताया। जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनको भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

लोगों ने पुलिस की पिटाई से घायल बेचन और उसकी मां सीता को जिला अस्पताल पहुंचाया। रेतिया सुधार समिति की ओर से क्षेत्र के बदनाम पुलिस कर्मियों की एक बार फिर से लिखित शिकायत सीओ सिटी को सौंपी गई है।

पिटाई से घायल युवक बेचन के पिता किशन का कहना है कि दोस्तों संग कैरम खेल रहे उनके लड़के पर जुआ खेलने का आरोप लगाकर मोटी रकम की मांग की। विरोध करने पर उसको रायफल की बट से पीटा। आरोपी सिपाही क्षेत्र में वसूली करने के साथ ही अवैध शराब बिकवाते हैं, मिट्टी व बालू खोदाई कराते हैं।

पहले भी इनके खिलाफ शिकायत की जा चुकी है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को सीओ सिटी अजय उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी सिपाही रामनिहाल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस किसी को कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें