फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार से दिनदहाड़े एक लाख 10 हजार की लूट

Tue, 27 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लूट के बाद पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमानीगंज स्थित आवास विकास कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से रकम निकाल घर जा रहे एक कोटेदार से एक लाख 10 हजार रुपया लूट लिये। शहर के भीड़भरे इलाके में हुई इस वारदात से हलचल मच गई। कंट्रोल रूम को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। जबकि बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी अवधपुरी योजना निवासी हृदयराम गुप्ता इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि सोमवार को उनको बिजली का बिल जमा करना था और राशन उठान के लिए पैसे जमा कराने थे। जिसको लेकर वह दुकान का 60 हजार रुपया एक झोले में रखकर पड़ोसी तुषार अग्रवाल के साथ सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक शाखा पहुंचे।

वहां अपने खाते से 50 हजार रुपया निकाले। बैंक प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ड्राफ्ट चार बजे बन पाएगा। इसके चलते वह अपनी मोपेड से बिजली बिल जमा करने कुंज कुटीर चले गए। हालांकि संबधित क्लर्क के मौजूद न होने के चलते बिजली बिल नहीं जमा हो पाया। इसके चलते वह खाना खाने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही घर के सामने पहुंचे, उसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश दो युवक तेजी से आये और उनके हाथ से झोला छीन लिया और जोर का धक्का दे दिया। जिससे वह मुंह के बल नीचे गिर पड़े। उठने के बाद उन्होंने पीछा किया, लेकिन कोई बदमाशों का सुराग नहीं मिला।

झोले में एक लाख 10 हजार रुपये व बिजली व राशन दुकान के कागजात थे। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि भोजन के बाद उसको वापस बैंक व बिजली कार्यालय जाना था। पुलिस ने पीड़ित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ बैंक शाखा ले जाकर पड़ताल की है। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें