फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटकर नहर में गिरा, दंपति की मौत

Tue, 27 Sep 2016 12:11 AM IST
ट्रैक्टर पलटकर नहर में गिरा, दंपति की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटकर नहर में गिरा, दंपति की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अछनेरा क्षेत्र में एफएस ब्रांच के हसेला पुल पर सोमवार सुबह ट्रैक्टर से खेत पर चारा लेने जा रहे गांव भडीरी के दंपति की ट्रैक्टर पलट कर नहर में गिरने से दबकर मौत हो गयी। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनकी पुत्री छिटककर दूर जा गिरी और बच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

अछनेरा के गांव भडीरी निवासी अर्जुन सिंह (45) और उनकी पत्नी राजकुमारी (40) सुबह लगभग आठ बजे अपने ट्रैक्टर पर कल्टीवेटर लगाकर खेत से चारा लेने जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री नीतू (12) भी थी। हसेला की ओर जाते समय एफएस ब्रांच पर बने संकरे पुल पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इससे पति-पत्नी ट्रैक्टर के नीचे दब गये। जबकि पुत्री नीतू छिटककर दूर जा गिरी। हादसे की जानकारी होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नहर में से अर्जुन सिंह, राजकुमारी और नीतू को बाहर निकाला। वे उन्हें अछनेरा चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। उनकी ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि नीतू दूर जाकर गिरने से बच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दंपति के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बच्चों सहित अर्जन सिंह की मां विद्यादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनाथ बच्चों को गोद में लिए उन्होंने मदद की  गुहार लगाई है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार प्रवर्धन मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता नहर पर बने पुल को शीघ्र चौड़ाकर बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें