फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस व विक्रम में भिड़ंत, युवक की मौत, छह घायल

Sat, 30 Mar 2019 01:12 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
accident, bus accident
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट रामनगर के निकट प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार बस और सवारियों से भरे विक्रम की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पीआरबी पुलिस की तीन गाड़ियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह की है। उपजिलाधिकारी लव कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंच घायलों की हालचाल लिया। बताया गया है कि सवारियों को भर कर विक्रम खजुरहट से कूरेभार जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर आ रही अंडरटेकिंग बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

घायलों को किसी तरह विक्रम से बाहर निकाला और एंबुलेंस के साथ पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। पीआरबी की तीन गाडिय़ों पर गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक दीपक सिंह ने अरुण कुमार (18) पुत्र राकेश कुमार निवासी खजुरहट बीकापुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल श्रीराम (40) निवासी भदेसर खजुरहट, ईशा कुमारी(15) निवासी भदेसर खजुरहट, अलका (62) निवासी धनंजई सरैया थाना कूरेभार, विनोद कुमार पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय (38) निवासी देहली बाजार सुल्तानपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा विक्रम में सवार कुछ लोगों को हल्की छोटे आई हैं जो अस्पताल नहीं आए थे।

सड़क हादसे में मृतक अरुण कुमार पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह अविवाहित था। युवक की मौत की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चिकित्सक दीपक सिंह ने बताया कि युवक अरुण कुमार की मौत अस्पताल लाने से पूर्व हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

वहीं लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पटरंगा थाना के अमीरपुर मोड़ पर एक बाइक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी मवई में भर्ती कराया।

पटरंगा थाना के फोरलेन हाइवे पर अमीरपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी बच्ची को टक्कर मार दी। वहीं टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर के ऊपर चढ़कर दूसरी लेन पर चली गई।

हादसे में बाइक सवार पति बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना के अनारपटी गांव निवासी नीरज रावत (30) व पत्नी शशिलता (25) व लड़की मनीषा देवी (6) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवई ले गई जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें