फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों की चोरी

Sat, 14 Nov 2015 11:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के तिलकनगर तथा देहात के महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित वीसलपुर छतरा में दो घरों से नगदी व गहनों समेत लाखों रुपये की चोरी हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी देवीप्रसाद तिवारी ने नगर कोतवाली के नाका जनौरा क्षेत्र स्थित तिलक नगर में अपना घर बनवा लिया है। वह सपरिवार इसी घर में रहकर ट्रेवेल्स का कारोबार करते हैं।

अयोध्या क्षेत्र की साकेतपुरी कॉलोनी निवासी देवीप्रसाद के साढ़ू अमित तिवारी को शुक्रवार को अपनी मां के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ जाना था। अमित ने देवीप्रसाद को अपने घर की रखवाली का जिम्मा सौंप दिया।
विज्ञापन


शनिवार को देवीप्रसाद ने बताया कि साढ़ू का लड़का तथा परिवार घर में अकेला था। जिसके चलते वह पत्नी उर्मिला व बच्चों को लेकर शुक्रवार देर शाम साकेतपुरी कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे और रात वहीं रुक गए।

शनिवार सुबह वापस तिलकनगर स्थित अपने घर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोला तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने तत्काल नगर कोतवाली में सूचना दी।

इस पर पुलिस फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाएड लेकर पहुंची और छानबीन की मगर चोरों का कोई अहम सुराग नहीं मिला। देवीप्रसाद के मुताबिक घर से 40 हजार कैश के साथ ही करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं।

नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। वहीं, महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव वीसलपुर छतरा निवासी कालीचरन तिवारी के घर में शुक्रवार रात चोरी हो गई।

शहर में सराफा की दुकान पर नौकरी करने वाले कालीचरन ने बताया कि, देर रात घर में घुसे चोर चार बक्से व एक बैग चुरा ले गए। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में खाली बक्से व बैग पड़ा मिला।
विज्ञापन


कालीचरन के मुताबिक बक्सों में रखी 14 हजार रुपये की नगदी, गहने व कपड़े समेत काफी सामान चोरी हुआ है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें