फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से लापता हुआ इंटर का छात्र

Sat, 20 Feb 2016 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट स्थित तिवारीपुर ताजपुर निवासी इंटरमीडिएट का एक छात्र ट्रेन से लापता हो गया। वह इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से सुल्तानपुर जाने के लिए निकला था लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। छात्र के चाचा ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


तिवारीपुर ताजपुर निवासी बृजेंद्र तिवारी का पुत्र सौरभ सुल्तानपुर जिले के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ रहा है। बीती 17 फरवरी को वह खजुरहट रेलवे स्टेशन से सुल्तानपुर जाने के लिए इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से शाम को रवाना हुआ था लेकिन छात्र वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ट्रेन से छात्र कहां गया इसकी जानकारी परिवारीजनों को नहीं हो सकी। लापता छात्र के चाचा देवेंद्र तिवारी ने कोतवाली में छात्र की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें