फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में मारपीट व पथराव, 13 हिरासत में

Thu, 24 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में जगह-जगह कहासुनी व मारपीट हुई। कैंट थाना क्षेत्र में विवाद के बाद दो पक्ष आपस में टकरा गये। उनमें जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक घंटाघर और रिकाबगंज में कई बार विवाद हुआ। सूचना पर पहंुची पुलिस ने डंडा पटक कर लोगों को खदेड़ा। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लाल कुर्ती में गुरुवार को रंग खेलने के दौरान दो पक्ष भिड़ गये और उनमें मारपीट हुई।

पुलिस मौके से दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मौके से फरार अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें