फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के चार छात्र बाइक चोरी में गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
bike - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों का एक गैंग बाइक चोरी का गिरोह चला रहा था। नगर कोतवाली पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार कर छिपाई गई चोरी की पांच बाइक बरामद की है। शहर में आयेदिन बाइक चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस चोरों की सुरागरसी में लगी हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को कुछ किशोरों के बारे में जानकारी मिली। नगर कोतवाल, स्वाट टीम व चौकी प्रभारी देवकाली रमापति सिंह व नवीन मंडी राजेश सिंह ने देवकाली क्षेत्र के कृष्णानगर से छिपाई गई पांच बाइक बरामद कर चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये छात्रों ने बताया कि उन्होंने पहली बार चोरी की वारदात की है। तीन बाइकें नगर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई हैं। नगर कोतवाल एएम जायसवाल ने शनिवार को बताया कि पकड़े गये चारों छात्र हाईस्कूल में पढ़ते हैं और शहर मे किराये का कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन


इनमें दो गोसाईंगज, एक पूराकलंदर तथा एक शहर क्षेत्र का है। इनके एक साथी की तलाश की जा रही है। बरामद दो बाइकों के बाबत छानबीन कराई जा रही है। सभी को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें