फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से दिनदहाड़े लूटीं अष्टधातु की चार मूर्तियां

Thu, 13 Apr 2017 10:33 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लूट के बाद प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बहाने घुसे बदमाशों ने गुरुवार की सुबह प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी को पिस्टल के निशाने पर रख बंधक बना लिया और राधा की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति सहित चार मूर्तियां लूट लीं। यह खबर लगते ही दुकानों के शटर गिर गए और आक्रोशित लोगों ने मंदिर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के आधे घंटे बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम के अलावा एसटीएफ की भी मदद लिए जाने की बात कही गई है। चोरी गई राधा जी की मूर्ति 100 वर्ष पुरानी बताई जा रही है।       

गोसाईगंज नगर के तेलियागढ़ ठंडी सड़क पर राधा-कृष्ण का प्राचीन मंदिर है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे चार लुटेरे मंदिर में दर्शन के बहाने घुसे। दर्शन के बाद बदमाशों ने लड्डू का प्रसाद और आरती में 20 रुपये भी चढ़ाया। मंदिर से भीड़ छंटते ही बदमाशों ने पुजारी बृजेन्द्र गुप्ता की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और रस्सी से दोनों हाथ-पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर मुंह भी बांध दिया।
विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि जिसके बाद बदमाशों ने मंदिर के गर्भगृह में रखी राधा जी की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति, कृष्ण भगवान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, भगवान की तीन छोटी मूर्तियां उठा लीं और दो बाइकों से चारों भाग निकले। चोरी गई राधा जी की मूर्ति की लंबाई डेढ़ फुट और चौड़ाई छह इंच है। बदमाश कृष्ण जी की मूर्ति वहीं छोड़ गए। पुजारी ने बताया कि चारों लुटेरों में से एक बदमाश अक्सर सुबह आठ बजे आरती में आता था।       

वारदात की सूचना आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना, मंदिर की तरफ दौड़ पड़ा। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। दुकानों के शटर गिर गए और बाजार बंद हो गया। आक्रोशित लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इतना सब होने के बाद भी मौके पर न तो डायल-100 और न ही पुलिस पहुंची। जबकि चंद कदमों की दूरी पर गोसाईगंज थाना है। मौके पर पहुंचे विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने डीआईजी, एसएसपी से बात कर 48 घंटे के अंदर बदमाशों की गिरफ्तारी और मूर्ति बरामद करने को कहा।

कुछ देर बाद पहुंचे सीओ सदर दीपक कुमार सिंह ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है जिसमें बदमाश भागते दिखे हैं। एसटीएफ के साथ मिलकर हम जल्द ही मूर्ति बरामद कर वारदात का खुलासा कर देंगे। एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें