फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में चार परिवारों की गृहस्थी राख

Fri, 27 Nov 2015 11:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा तिंदौली में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। छप्पर के मकानों में लगी आग की खबर से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अग्नि पीड़ितों के तन पर मौजूद कपड़ों के अलावा उनके पास कुछ भी नहीं बचा।

ग्राम सभा के तिंदौली गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में श्यामपती, सोनू, मोनू, व गुरु प्रसाद का छप्परनुमा मकान जलकर राख हो गया।

एक के बाद एक छप्पर में लगी आग को देख ग्रामीण हैरान परेशान हो गए। शोर गुहार मच गई। आस पास के ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल बाबू चंद्र मिश्र ने बताया कि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो चारों परिवार का अग्निकांड में सब कुछ जल कर राख हो गया।

उनके तन पर कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा है। ग्रामीणों का आकलन है कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ होगा। खबर लिखे जाने तक अग्नि पीड़ितों को किसी भी प्रकार की सहायता नहीं उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें