फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चलीं गोलियां

Fri, 26 Jun 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के मीरपुर कांटा गांव के मजरा धनई का पुरवा में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद व मारपीट हुई। फायरिंग में घायल एक युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि दूसरे को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि मीरपुर कांटा के मजरे धनई का पुरवा निवासी रामचंद्र यादव पुत्र बाबूलाल व प्रभात सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह के बीच पुराना रास्ते का विवाद है। सुबह दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। प्रभात सिंह का आरोप है कि वह रास्ते पर काम करवा रहे थे।

इसी बीच रामच्रं यादव अपने परिवारीजनों तथा अन्य के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। तमंचे से उन पर फायरिंग की, लेकिन वह बच गए। वहीं यादव पक्ष का आरोप है कि रामचंद्र खेत से लौट रहा था। रास्ते में वह नल पर पानी पीने लगा तो प्रभात सिंह ने आपत्ति की, जिसको लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रभात सिंह व उसके भाई पुष्पराज सिंह तथा अन्य ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली रामचंद्र (28) के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामचंद्र को जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं घायल 31 वर्षीय प्रभात सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा-कारतूस तथा लाठी-डंडा बरामद किया है। एसपी देहात कुलदीप नारायण, सीओ सदर संतोष कुमार व प्रशिक्षु आईपीएस आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ रौनाही थानाध्यक्ष ने मौका-मुआयना किया है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश चंद तिवारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। विवाद रास्ते को लेकर हुआ बताया गया है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें