फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

Fri, 20 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात रौजागांव ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार किसान व चालक घायल हो गए। बाद में सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज निवासी किसान सुनील कुमार (30) पुत्र राम नरेश गुरुवार रात साढ़े 11 बजे रौजागांव चीनी मिल में गन्ना तौल कराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव ओवरब्रिज पर पहुंचते ही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोर की टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर बैठा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी अच्छेलाल सरोज ने बताया कि घायल को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने किसान सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आईं हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें