फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन से 65 लाख बरामद, सीज

Fri, 20 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक कैश वैन से 65 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। वैन में सवार कैशियर, चालक व गार्ड कैश को लेकर कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने कैश को सीज कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के साथ आयकर विभाग के अफसर तीनों से थाने में रोक कर पूछताछ कर रहे हैं। कैश वैन के चालक, कैशियर व गार्ड के अनुसार वह पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइन्स शाखा से 66 लाख रुपये कैश लेकर अयोध्या से बस्ती जिले के हरैया तक की शाखाओं में कैश वितरित करने जा रहे थे।

कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कैश वैन नयाघाट की पीएनबी शाखा में एक लाख रुपये देकर जानकी महल रोड होते हुए जा रही थी। कैश वैन को रोककर जांच की गई तो उसमें लाखों रुपये मिले। वैन के चालक जैगम अब्बास, कैशियर केशव राम, गार्ड हरीश कुमार से पूछताछ की गई तो वे सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


इस पर वैन सहित सवार कर्मियों को थाने लाया गया। बताया कि दो हजार, पांच सौ व दस रुपये की गड्डियों में रखी गई नकदी 65 लाख रुपये है। तीनों लोगों के पास किन-किन शाखाओं में कितनी रकम देनी है, इसकी अधिकृत सूची नहीं मिली और न ही तीनों के पास बैंक का अधिकृत परिचय पत्र ही मिला।

प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद मानते हुए कैश को सीज कर कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम सदर रमेश रंजन ने बताया कि कैश वैन में मिली नकदी के कागजातों की जांच सीडीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें