फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेल क्रॉसिंग पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 11 Apr 2019 12:54 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
rail accident
विज्ञापन
थाना कैंट अंतर्गत सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन आने के सिग्नल के बाद बंद हुई रायपुर रेल क्रॉसिंग को पार करने के प्रयास में कक्षा-10 के एक छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास रायपुर रेल क्रॉसिंग लखनऊ से आ रही कैफियत एक्सप्रेस के सिग्नल के कारण बुधवार सुबह करीब 6:50 बजे बंद थी। इस दौरान रायपुर गांव के अजय त्रिपाठी का पुत्र अमनमणि त्रिपाठी (16), जो एसएसवी स्कूल में कक्षा-10सी का छात्र था, साइकिल से स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था।

क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह झुककर क्रॉसिंग से साइकिल लेकर उस पार जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह कैफियत ट्रेन के चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जीआरपी थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें