फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने मां-बेटी को लाठी से पीटा

Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने मां-बेटी की लाठी से पिटाई कर दी। गोहार लगाने पर शराबी युवक भाग निकला। पुलिस ने घायल महिला व उसकी पुत्री को सीएचसी भेजवाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। भागे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सिंहोरिया गांव निवासी अनिल वर्मा शुक्रवार शाम करीब सात बजे शराब के नशे में धुत होकर गांव पहुंचा। किसी ने उसे कुछ कह दिया। इसी बीच अनिल ने लाठी उठा ली और मौजूद मीरा देवी (42) पत्नी तेज बहादुर सिंह व उनकी पुत्री आराधना को पीटना शुरू कर दिया।

महिलाओं के गोहार लगाने पर युवक भाग गया। ग्रामीणों ने 100 पर फोन कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने घायल मां-बेटी को सीएचसी भेजवाया। जहां से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें