फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने साथियों के साथ की मारपीट और लूट

Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही रामनगरी में भक्षक बन गई है। गुरुवार की मध्य रात्रि रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर कार से वापस लौट रहे युवकों को नशे में धुत सिपाही ने दो साथियों संग मारापीटा और सोने की चेन व रुपये लूट लिया। शुक्रवार को तहरीर पर पुलिस ने केवल मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में  इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


पीड़ित मनीष कुमार गुप्त उर्फ मिंटू निवासी प्रमोदवन ने तहरीर में बताया कि वह गुरुवार रात लगभग 12 बजे अपने मित्र रिशू पांडेय व मुरली कुमार मिश्र निवासी नयाघाट के साथ मुरली के रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने गए थे।

वहां लौटते समय कजियाना के पास दो बाइक पर सवार नशे में धुत तीन लोगों ने अपनी बाइक कार के सामने लगा दी। जब तक हम कुछ समझते तीनों बाइक से उतरे और कार से उसे बाहर खींच लिया और मारने लगे।
विज्ञापन


इनकी पहचान अनिल यादव निवासी अहिराना, अंजनी तिवारी निवासी खाकी अखाड़ा और गुलाब नामक व्यक्ति जिसे दोनों सिपाही कहकर बुला रहे थे। जब रिशू व मुरली बीचबचाव में आए तो उनके साथ भी हाथापाई की और रिशू के गले से सोने की चेन व छह हजार रुपये निकाल लिया।

अनिल व अंजनी ने कहा कि असलहा निकाल गोली मार दो यहीं खेल खत्म हो जाए। गुलाब ने असलहा निकाला लेकिन आसपास के लोग निकलने लगे तो सभी असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

कहा कि 100 नंबर पर नौ बार फोन किया लेकिन नहीं उठा। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि नरेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर लगी गई है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें