बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथूकनक गांव में शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी व बेटी की लाठी से पिटाई कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गाँव निवासी श्रीराम यादव शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी व बेटी से उलझ गया। कुछ ही पलों में पति ने पत्नी शिवकुमारी व बेटी मालती की लाठी से पिटाई कर दी। जिसमें घायल पत्नी की हालत गंभीर बताई जाती है।
जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पत्नी का आरोप है की पति के शराब पीने की आदत का विरोध करने पर मुझे व मेरी पुत्री को मारापीटा गया। एसआई बाबूराम राजवंशी ने बताया कि पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल मां व पुत्री का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी पति फरार है।