जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में बेहोशी के एक डाक्टर का शव मिलने के बाद शुक्रवार शाम हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
मूलरूप से इलाहाबाद जिले के महेवा मोहल्ला निवासी डा. श्यामल कुमार मंडल (56) वर्तमान में जिला अस्पताल में बतौर बेहोशी के चिकित्सक के रूप में तैनात थे। इधर चार महीने से वह ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे।
शुक्रवार की दूसरी पहर उनके सरकारी आवास में ही रहने वाले होमगार्ड जवान देवशरण पाठक ने आशंका होने पर दरवाजा पीटा, मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मामले की जानकारी प्रमुख अधीक्षक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन की।