फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दिनदहाड़े लूटी चेन

Wed, 23 Sep 2015 12:46 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के तेली टोला निवासी अविनाश कृष्ण श्रीवास्तव मंगलवार को पत्नी निहारिका के साथ बच्चे को स्कूल में छोड़कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


कचहरी के पास बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर निहारिका के गले से सोने की चेन लूटकर तेज रफ्तार में भाग गए। दंपती का कहना है कि मामले में पुलिस से शिकायत की है। वहीं, सिविल लाइंस चौकी प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उधर सोमवार को नाका क्षेत्र में पूराकलंदर के डाभासेमर निवासी पारसनाथ शुक्ल की पुत्री प्रतिभा से चेन स्नैचिंग के दौरान राहगीरों द्वारा दबोचे गए बदमाश खंडासा निवासी ओमप्रकाश तथा आनंद कुमार के कब्जे से पुलिस ने सोने की दो चेन व दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें