फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में जमीन दिलाने का झांसा दे लाखों हड़पे

Thu, 19 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
नोएडा में जमीन दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह रिपोर्ट अदालत के आदेश पर लिखी गई है। पीड़ित नरेंद्र बहादुर निवासी जनौरा का कहना है कि जेपी ग्रीन सेक्टर-128 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) निवासी समीर गौड़ के माध्यम से मकान निर्माण के लिए जमीन का सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन


जमीन का बैनामा कराने के एवज में समीर गौड़ समेत उसके पांच साथियों ने किश्तों में लाखों रुपये लिये और जमीन का बैनामा नहीं किया। पहले तो हीलाहवाली की जाती रही और दबाव बनाने पर उन लोगों ने रकम वापस करने से इंकार कर दिया।

तहरीर नगर कोतवाली में दी गई और अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। मजबूरन अदालत का सहारा लेना पड़ा। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ सम्यक धारा में केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश व जनौरा निवासी नरेंद्र बहादुर की शिकायत पर नोएडा निवासी समीर गौड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना का केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें