फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवक से नकदी व मोबाइल लूटा

Sat, 06 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज नऊवा कुआं मार्ग पर पंडितपुर के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। बिना नंबर की चार बाइकों पर सवार बदमाश वारदात के बाद भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सोखावां निवासी प्रदीप चौरसिया (20) सोहावल के सुचित्तागंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से दो हजार रुपये निकाले और बाइक से घर की ओर चल पड़ा।

पंडितपुर के पास पीछा कर रहे चार बाइक सवार बदमाशों में से एक ने प्रदीप की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और 21 सौ रुपये के साथ मोबाइल भी लूट लिया। बदमाश नऊवा कुआं की तरफ  भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


रौनाही थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। वहीं भुक्तभोगी के पिता पूर्व प्रधान काशीनाथ चौरसिया का कहना है कि थानाध्यक्ष ने तहरीर वापस कर दी और कहा कि थाने की बदनामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें