फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी तोड़ 1.80 लाख उड़ाए

Mon, 28 Dec 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक की सोहावल शाखा से रुपए निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी तोड़ उचक्कों ने एक लाख 80 हजार रुपये पार कर दिए। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र जहीरगंज के संचालक रामजी वर्मा निवासी भाईपुर ने सोहावल शाखा से 1 लाख 80 हजार रुपये निकाला। यह रुपया उसने बाइक की डिग्गी में रख लॉक कर दिया।

इसके बाद बैंक से आकर सोहावल चौराहे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी बीच किसी ने डिग्गी तोड़कर रुपया निकाल लिया। सूचना पर सीओ सदर जेपी सिंह यादव, एसओ रौनाही केके गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रकम ग्राहक सेवा केंद्र के खाताधारकों को बांटने के लिए थी। सोहावल के प्रबंधक विकास कुमार यादव ने बताया कि बैंक से रुपया निकाला गया है।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसओ ने बताया कि यह फुटेज देखने के बाद एक युवक संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिली है, छानबीन की रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें