फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Wed, 21 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र में रविवार की रात छत से गिरकर हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृत युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मृत युवक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक व मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब एक बजे थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के मजरे हरिदास का पुरवा निवासी गंगाराम (41) पुत्र संगमलाल की दो मंजिली इमारत की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

मृतक के घर पिछले डेढ़ साल से रह रहे सुल्तानपुर जिले के थाना कूड़ेभार क्षेत्र के हसनपुर निवासी अमित पांडेय को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया जो उसने पूरी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी अमरपता से अमित के संबंध थे। जिसका विरोध करने पर पति और पत्नी में अनबन भी चल रही थी। एक दिन प्रेमी युवक को पति ने पीटकर घर से निकाल दिया था।

बस यही बात पत्नी को नागवार गुजरी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रविवार की रात पति को पेटदर्द की जगह नशे की दवा दे दी और छत पर सोने के लिए भेज दिया। रात दोनों ने मिलकर पति गंगाराम को छत से ढकेल मौत के घाट उतार दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई रामदयाल की तहरीर पर प्रेमी और मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को मंगलवार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें