नगर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों की ओर से लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की ओर से शिकायत पुलिस को दी गई है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी राम गोपाल जायसवाल की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि मंगलवार को वह रुपया निकालने नगर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर आये थे।
बैंक से उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले और रकम को झोले में रख लिया। बैंक से बाहर निकलकर कुछ ही दूर चले थे कि मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका झोला लूट लिया और मौके से भाग निकले। झोले में 50 हजार रुपये रखे हुए था। बुधवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है।