फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन

Mon, 19 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माने जाने वाले कैंटोमेंट एरिया में रविवार की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव पिलखावां थाना रौनाही अंतर्गत रहने वाले पंकज सिंह हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली में शिक्षक हैं। वह रविवार शाम अपनी पत्नी शिल्पा सिंह व बच्चे समेत एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने कैंट थाना स्थित गुप्तारघाट गए थे।

जब वह रात करीब 8 बजे वहां से लौट रहे थे तो सहादतगंज हनुमानगढ़ी से करीब 300 मीटर पहले ही एक बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे और मौका पाकर उनकी पत्नी की चेन छीनकर भाग गए। पंकज ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी की लेकिन स्नेचर्स का पता नहीं चला। पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनमें से बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुआ था जबकि पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विक्रांत सिंह व कैंट थाना प्रभारी अरविंद जायसवाल ने बताया कि स्नेचरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें