फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी से उलझा ग्राहक, शांतिभंग में चालान

Thu, 16 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार को पास बुक प्रिंट कराने को लेकर ग्राहक और बैंक कर्मी में बहस हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राहक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम परसपुर सथरा निवासी बाबूलाल यादव बुधवार को एसबीआई की हैरिंग्टनगंज शाखा में पासबुक प्रिंट कराने के लिए गया था। वह इस कार्य के लिए बैंक में 15वीं बार गया था।

इस बार भी बैंक के विशेष संदेश वाहक के पद पर तैनात राममूरत शुक्ला ने कहा कि शाम तक कार्य होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतना सुनते ही ग्राहक गुस्सा हो गया। कहा कि मुझे लिखकर दीजिए कि अब दोबारा मैं कब आऊं।
विज्ञापन


दोनों में बात बढ़ती गई। बैंक कर्मी की सूचना पर पुलिस पहुंची। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आरसी यादव ने बताया कि ग्राहक बाबूलाल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। वहीं कई ग्राहकों ने बताया कि बैंक कर्मी का ग्राहकों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें