फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से युवक की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 30 Oct 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर यात्रियों से भरा एक ऑटोरिक्शा पलट गया। इसमें चार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


जिसमें से एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अन्य को मामूली चोटें आई थी। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सोहावल चौराहे से एक ऑटो यात्रियों को लेकर फैजाबाद के लिए निकला। जगनपुर गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो पलट गया।

सभी चार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें सोहावल के मुबारकगंज निवासी तौसीफ (24) की हालत ज्यादा गंभीर थी।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तौसीफ की मौत हो गई। शेष घायलों को मामूली चोटें आई थी। तीन अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें