फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस की अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 11:06 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली के नयाघाट चौकी क्षेत्र के एक होटल से बेंगलुरु पुलिस की अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित बेनीनगर निवासी 23 वर्षीय पंकज ने कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी स्थित सदाशिवनगर निवासी एक कारोबारी के घर में चोरी की थी।
विज्ञापन


कारोबारी की ओर से 220 ग्राम सोना, पांच हजार अमेरिकी डालर, एक आईफोन, डायमंड का माथ टीका और एप्पल कंपनी का लैपटाप समेत लगभग 15 लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेंगलुरु सिटी पुलिस आरोपी पंकज को माल बरामदगी के लिए लाई थी और रात को अयोध्या कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र स्थित एक होटल में रुकी थी।
विज्ञापन


एक जनवरी की मध्य रात्रि आरोपी पंकज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अयोध्या कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें