फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी जाली नोट तस्कर दबोचा

Sat, 10 Dec 2016 11:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
कैंट थाना पुलिस ने जाली नोट तस्करी के आरोप में लगभग डे़ढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी पड़ोसी जनपद गोंडा निवासी विजय कुमार यादव उर्फ दूधनाथ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


शनिवार को अपने कार्यालय में मीडिया से मुखातिब एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि 24 जून 2015 को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम की ओर से मुमताजनगर से फूलचंद्र यादव, निक्कू जायसवाल, बलराम यादव व राजेश चौहान को दो मोटर साइकिल, पांच मोबाइल तथा दो लाख 35 हजार के जाली नोट के साथ पकड़ा था।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया था कि जाली नोटों की आपूर्ति पंजाब में रहने वाला पड़ोसी जनपद गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र स्थित बनगांव निवासी विजय कुमार यादव उर्फ दूधनाथ करता है। 
विज्ञापन


पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी और गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच की मदद से कैंट निरीक्षक राकेश सिंह की टीम ने उसको शुक्रवार की देर शाम सहादतगंज पुल के नीचे से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम को इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें