फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आरोपी कस्टडी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का आरोपी कस्टडी रिमांड पर
विज्ञापन

अयोध्या। लूट में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस तथा लूटे गए रुपये बरामद करने के लिए आरोपी को तीन घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश हुआ है। यह आदेश सीजेएम वरुण मोहित निगम की अदालत से हुआ। आदेश के बाद विवेचक ने उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रुदौली थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में आरोपी मोहम्मद मुमताज उर्फ बादशाह निवासी अलीपुर खजूरी थाना इनायतनगर को विवेचक विनोद कुमार सिंह ने लूटे गए रुपये बरामद करने के लिए पुलिस कस्टडी पर देने की अर्जी दी थी। अर्जी में कहां गया था की 4 दिसंबर को सरेंडर करके जेल गए इस आरोपी ने बयान दिया है कि लूट में प्रयुक्त तमंचा कारतूस व दो हजार रुपये ममरेज नगर गांव के पास छिपाकर रखे हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को मंगलवार को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया। आदेश के तुरंत बाद विवेचक ने उसे अपनी कस्टडी में लेकर उसके बताए गए स्थान से तमंचा व रुपए बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें