फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में साले-बहनोई समेत तीन को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सगे भाई की हत्या के एक मामले में साले व बहनोई समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। यह फैसला अपर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी की अदालत से शनिवार को हुआ।
विज्ञापन


पूर्व एडीजीसी संजय यादव व अजय सिंह ने बताया कि घटना पांच नवंबर 2012 की है। दिन में 11 बजे कुमारगंज थाना क्षेत्र के अमावा छीतन गांव में माता प्रसाद ने अपनी पत्नी फूलमती व साले बाबू के साथ मिलकर अपने छोटे भाई रामलखन को लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

लखनऊ में चार दिन जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए राम लखन ने नौ नवंबर को दम तोड़ दिया था। इसकी रिपोर्ट मृतक की पत्नी शांति देवी ने उसी दिन 11:45 बजे लिखाई थी। घटना के पीछे जमीन के बंटवारे की रंजिश थी। कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह की दलील सुनने के बाद तीनों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें