सोहावल। फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरुवार सुबह गुलालपुर निवासी उदय नारायण (60) गांव से पैदल ही फैजाबाद की ओर जा रहे थे। मोहम्मदपुर निवासी रामराज (50) भी उनके बगल से गुजर रहे थे।
इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रही एक कार ने दोनों टक्कर मार दिया। पुलिस चौकी के निकट हुई दुर्घटना में घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां उपचार के दौरान उदय नारायन ने दम तोड़ दिया। रामराज की हालत नाजुक है।
चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।