फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधा बनी पत्नी को पहले पीटा, फिर जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को पीटकर लगाई आग, गंभीर
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। अवैध संबंधों में बाधा बनी पत्नी को पति ने लाठियों से पीटा और फिर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी। यही नहीं मां को बचाने आए दोनों बेटों को भी मारा। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला के पिता व भाई ने मंगलवार को पति के विरुद्ध तारुन थाने में केस दर्ज कराया है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
बताया जाता है कि तारुन थाना क्षेत्र के गांव पंचायत केशरूआ बुर्जुग का रहने वाला तिलकराम निषाद उर्फ करिया रविवार रात अपनी पत्नी 38 वर्षीय रेखा निषाद की घर के अंदर पिटाई कर रहा था। यह देख बेटे संतोष (15) व कुलदीप (13) ने मां को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारा पीटा। हल्ला गुहार पर रेखा की सास भक्तिन समेत पड़ोस की कई महिलाएं दौड़ी तो उन्हें भी तिलकराम के गुस्से का शिकार होना पड़ा। रेखा के छोटे बेटे कुलदीप ने बताया कि उसकी मां के बचाव में जो भी लोग उसके घर आए सभी को उसके बाप ने गाली-गलौज कर भगा दिया। बाद में मां रेखा के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और घर से भाग गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को एंबुलेंस से तारुन सीएचसी पहुंचा। जहां उसकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने रेखा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज भाई संजय, बहन ऊषा, बेटा संतोष करा रहे है। उनके अनुसार रेखा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रेखा के पिता रामअधार निषाद निवासी नदरौली थाना कोतवाली बीकापुर ने अपने बेटे राजेंद्र कुमार व पोते कुलदीप के साथ तारुन थाने पहुंचकर तिलकराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई दी। रामअधार और रेखा के बेटे कुलदीप ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर तिलकराम का आए दिन पत्नी से विवाद होता था। वीट दरोगा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि रेखा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें