फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराई प्राइवेट बस, दो चोटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक पर पलटा ट्रक, मौत
विज्ञापन

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली रोड पर बाइक सवार युवक पर एक ट्रक पलट गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं अयोध्या कोतवाली नगर के अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रविवार भोर में मिनी ट्रक से टकराकर एक निजी बस डिवाइडर से टकरा गई। ओवरब्रिज पर लगी रेलिंग को तोड़कर बस उसी में फंस गई।
विज्ञापन


जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में चालक व क्लीनर को हल्की चोटें आई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रवाना कराया।

कुचेरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को ग्राम सभा किनौली पूरे गसद्दीपुर निवासी रामप्रवेश उर्फ डिल्लू(22) पुत्र अवध बिहारी यादव बाइक से कुमारगंज की तरफ जा रहा था। कुमारगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे रामप्रवेश यादव जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहा चने से लदा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर रामप्रवेश के ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनायतनगर कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने तहरीर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

वहीं पटना से कानपुर के लिए 19 यात्रियों को लेकर एक लग्जरी बस जा रही थी। रविवार भोर में करीब तीन बजे बस अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रायबरेली रोड ओवरब्रिज के निकट आगे चल रहे एक मिनी ट्रक से टकराकर डिवाइडर में भिड़ गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए बस उसी में फंस गई। दुर्घटना होते ही बस में सवार सभी यात्री चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची नवीन मंडी पुलिस ने दूसरे गेट से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

वहीं, घायल चालक कमलेश यादव व क्लीनर नौशाद अली को जिला अस्पताल भेजवाया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। गनीमत रही कि बस ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी नवीन मंडी अजय सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें