सीरियल ब्लास्ट केस में बहस जारी
अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में मंगलवार को अभियोजन पक्ष से फिर बहस हुई। अभी उनकी बहस पूरी नहीं हो सकी है इसलिए इसके लिए अगली पेशी 8 जनवरी नियत की गई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विजय ओझा ने बताया कि मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लास्ट की पेशी थी। इसके लिए मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में अपर जिला जज अशोक कुमार के समक्ष अभियोजन पक्ष ने बहस की।
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड के वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एके ओझा ने अपनी बहस की। समयाभाव के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी। इसके लिए अगली तिथि नियत की गई है।
ब्लास्ट के तीनों आरोपियों सज्जाद उर रहमान, तारिक कासमी, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक को मंडल कारागार में लगी अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उन्हें फिर जेल भेज दिया गया।