फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी विवि में स्मार्ट क्लास की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडी विवि में स्मार्ट क्लास की शुरुआत
विज्ञापन

अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस संधू ने शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. संधू ने पूर्व में चार स्मार्ट क्लासों के संचालन के लिए उपलब्ध संसाधनों का अतिशीघ्र उपयोग करते हुए उन्हें भी संचालित करवाने का निर्देश कृषि अधिष्ठाता प्रो. पी के सिंह को दिया।

कुलपति के अनुसार स्मार्ट क्लास के संचालन की शुरूआत होने से तथा कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ परिसर के लिए चयनित शिक्षक के सहयोग से अब कम संसाधन में भी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य परिसर में अरसे से शिक्षक नियुक्ति न हो पाने से अब आजमगढ़ के लिए चयनित शिक्षक स्मार्ट क्लास के माध्यम से दोनों जगह के विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये शिक्षक जहां से भी अपने लेक्चर व शैक्षणिक कार्य करेंगे स्मार्ट क्लास द्वारा उसका लाभ कुमारगंज से आजमगढ़ व आजमगढ़ से कुमारगंज मुख्य परिसर के विद्यार्थियों को सीधे सुनने व देखने के माध्यम से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें