फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के पार्टनर से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के पार्टनर से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर कोतवाली स्थित एक होटल प्रबंधन के पार्टनर से 13 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस फोन नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

शहर के रीडगंज स्थित एक होटल प्रबंधन से जुड़े विनय पटेल निवासी मोतीबाग फैजाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 सितंबर को उनके भाई विनय पटेल के मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया। उसमें उनसे 13 लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


न देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस पहले जांच करती रही, उसने पूछताछ के लिए सदर बाजार के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। मामले में पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है।

नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि फोन करने वाले नंबर के आधार पर जब उसके मालिक तक पहुंचा गया तो वो 15 साल का लड़का निकला। उसने बताया कि ये नंबर उसने अपने नौकर समीर को दे दिया था। जो अब उनके यहां काम नहीं करता।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि समीर एक कबाड़ की दुकान पर काम करता है लेकिन जब पुलिस वहां गई तो पता चला कि उसने वहां पर मात्र तीन दिन ही काम किया था। बताया कि समीर की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें